हेराल्ड्स
हेराल्ड्स, अस्पष्ट इरादों वाला एक रहस्यमयी फैक्शन है। उनकी तुलना अक्सर उन शांत ज्वालामुखियों से की जाती है जो कभी भी विस्फोट कर सकते हैं। लेजियन में इसे काफी अच्छी तरह से जाना जाता है। हेराल्ड्स, छाया ऊर्जा तथा छाया आधारित तकनीकों के बेहद जानकार होते हैं। क्राफ्टी डायनेस्टी इस ज्ञान को बहुत उपयोगी मानती है। सम्राट का परिवार कैपिटल में हेराल्ड्स के मुक्त विचरण पर आँखें बंद रखता है। हां, आम लोग कम सहानुभूति रखते हैं। वे गहरी पोशाकों में मनहूस, खामोश लड़ाकों से डरते हैं, वे उनके लिए रास्ते खाली कर देते हैं और पीठ पीछे उनको भला-बुरा कहते हैं। उनके मूवमेंट गणित की तरह सटीक, तेज़ व घातक होते हैं, इस तरह से उच्च स्तरीय व सबसे अधिक बलशाली भी उनसे सीधे भिड़ने से बचते हैं।

लेजियन
लेजियन एक फौजी फैक्शन है। उनके लक्ष्य सरल व स्पष्ट हैं: पूरी दुनिया से छाया ऊर्जा को मिटाना और उसके फिर से उभरने की रोकथाम करना। वे कठोर विचारधारा वाले हैं: वे कोई कमजोरी स्वीकार नहीं करते हैं, अपने ऐक्शन के लिए कोई क्षमा या स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, और मानवता के लिए हर बलिदान देने को तैयार रहते हैं। लेजियनरीज फौज के कठोर कानूनों से बंधे होते हैं, मातहती, समर्पण को किसी भी अन्य चीज से अधिक महत्व देते हैं।

डायनेस्टी
डायनेस्टी की कैपिटल अनेक युद्ध कला स्कूलों का घर है; एक घना बसा हुआ शहर जहां पर पर्याप्त सक्षम योद्धा व चमत्कारी व्यक्तित्व आसानी से वफादार अनुयाइयों की भीड़ एकत्र कर सकता है।इस कैपिटल के जीवन की गति बहुत तेज़ है। इस डायनेस्टी के लोगों को जीने का कोई दूसरा तरीका आता ही नहीं है। इसीलिए आप यहां पर जिन योद्धाओं से मिलेंगे वे तेज और सुरुचिपूर्ण हैं, और हल्के हथियार पसंद करते हैं। छाया ऊर्जा की बात करें तो डायनेस्टी ने यह सिद्ध किया है कि अभ्यास में यदि समझदारी से उपयोग करें तो यह मानवता के लिए अच्छी है। अनेक लोगों के आश्चर्य के बीच यह देश समृद्ध हुआ! लेकिन लेजियन ऐसे अस्थिर स्वभाव से विचलित था। तभी से दो फैक्शन्स एक दूसरे से अलग हो गए।